UP Board Paper Leak : यूपी बोर्ड 12वीं के दो पेपर हुए लीक! परीक्षा शुरू होने के बाद ही सबके पास आ गया मैथ-बायोलॉजी का पेपर

UP Board Paper Leak : यूपी बोर्ड 12वीं के दो पेपर हुए लीक! परीक्षा शुरू होने के बाद ही सबके पास आ गया मैथ-बायोलॉजी का पेपर

यूपी बोर्ड के 12वीं क्लास का पेपर लीक होने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर ही आगरा में जांच शुरू हो चुकी है। यह पेपर विनय चौधरी नाम के शख्स के द्वारा ही पेपर शुरू होने के सिर्फ एक घंटे बाद ही ऑल प्रिंसिपल व्हाट्सएप ग्रुप पर पर डाले गए थे। पेपर डालने के बाद जैसे ही ग्रुप पर कमेंट किए गए हैं तो तत्काल ही दोनों पेपर डिलीट कर दिए गए।

UP Board Exam 2024 Paper Leak : सत्र 2024 में 12वीं कक्षा के दो पेपर हुए लीक - मैथ और बायोलॉजी 

यूपी में पुलिस भर्ती पेपर लीक होने के बाद अब यूपी बोर्ड की 12वीं क्लास के पेपर को लेकर ऐसा ही दावा हो रहा है। 12वीं के जीव विज्ञान और गणित का पेपर गुरुवार को ही परीक्षा शुरू होने के एक घंटे बाद आगरा में व्हाट्सएप पर वायरल होने ही लगा तभी आगरा के जिला पर्यवेक्षक श्री मुकेश अग्रवाल जी ने यह स्वीकार किया कि जो पेपर अभी ग्रुप ने वायरल हुआ है यह परीक्षा में आया भी है। गुरुवार को सेकेंड सिप्ट में इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान एवं गणित की परीक्षा चल रही है। सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा 2 बजे शुरू की गई। परीक्षा शुरू होने के करीब एक घंटे बाद ही ऑल प्रिंसिपल आगरा ग्रुप पर जीव विज्ञान के साथ ही गणित के पेपर को भी ग्रुप पर डाला गया था।

Two Papers Leak In 12th Exam : 2024 में 12वीं कक्षा के हुए दो पेपर लीक

गुरुवार को ही दो प्रमुख विषयों के पेपर थे, पेपर पूरी ईमानदारी से करवाने के लिए विभाग ने विशेष तैयारी की थी। लेकिन सख्ती होने के बाद भी दोनों पेपर बड़े ही आसानी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान और गणित का पेपर वॉट्सऐप ग्रुप पर वायरल होने से विभाग में खलबली मच गई परीक्षा के शुरू होने के सिर्फ 1 घंटे बाद ही दोनों पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में डाले गए। लोगों ने पेपर लीक होने पर कहा कि यह क्या हो रहा है यहां पर। ऐसा हड़कंप मचा कि मामला शासन तक भी पहुंच गया।

UP Board Exam 2024 Paper Leak :यूपीपी के बाद अब यूपी बोर्ड इंटर का एग्जाम भी हुआ लीक

अभी उत्तर प्रदेश में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के पेपर लीक का विवाद थमा ही था कि अब यूपी बोर्ड की 12वीं के पेपर लीक का मामला भी सामने आ गया है। अभी फिलहाल तो यह बताया जा रहा है कि 12वीं के दो पेपर जीव विज्ञान और गणित का पेपर गुरुवार को परीक्षा के शुरू होने के सिर्फ एक घंटे बाद आगरा में व्हाट्सएप के दो सबसे बड़े ग्रुप पर वायरल होने लगा और इस प्रकार से दोनो पेपर को ग्रुप में डालकर वायरल भी किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post