UP Police Constable Paper Leak 2024 : यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का पेपर हुआ लीक, जानें संपूर्ण जानकारी

UP Police Constable Paper Leak 2024 : यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल का पेपर हुआ लीक, जानें संपूर्ण जानकारी

UP Police Constable Paper Leak 2024 : उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की 5 वर्षों के बाद 2024 में 60,244 पदों पर भर्ती जारी की गई थी। जिनके परीक्षा की तिथि 17 और 18 फरवरी को घोषित की गई थी। सभी को यह लग रहा था। कि कहीं उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक न हो जाए क्योंकि जिन उम्मीदवारों ने पहले से ही काफी मेहनत की है। उनका पेपर लीक होने में बहुत समस्या होती है। काफी पहले से मेहनत करने वाले उम्मीदवार को पहले से पेपर लीक होने की खबर सुनकर बहुत अफसोस होता है। 


UP Police Constable Paper Leak : सभी उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की 17 फरवरी के दूसरे शिफ्ट में आयोजित कराई जाने वाली परीक्षा के पेपर लीक हो गए थे। आपको बता दें कि सुबह से ही दूसरी शिफ्ट की परीक्षा के आंसर की सोशल मीडिया पर फैल गई थी। और पेपर के सॉल्यूशन हाथ से लिख करके अलग-अलग सोशल मीडिया के प्लेटफार्म के माध्यम से उम्मीदवारों तक पहुंचा जा रहा था। एवं साथ में उम्मीदवारों से पैसे की मांग भी की जा रही थी। 


UP Police Constable Latest News :  यूपी पुलिस कांस्टेबल की ऑफलाइन परीक्षा कराई जानी थी। तो ऐसे में सभी उम्मीदवारों के मन में डर बना हुआ था। कि कहीं पेपर परीक्षा लीक न हो जाए हालांकि भर्ती बोर्ड की तरफ से बहुत ही अच्छी सुविधा सभी उम्मीदवारों को प्रदान की गई है। एवं अच्छे ढंग से उम्मीदवारों ने परीक्षा भी दी है। मगर 17 फरवरी 2024 के दूसरे शिफ्ट की परीक्षा के आंसर की बहुत ही पहले मतलब सुबह ही जारी कर दिए गए थे। 


क्या फिर के होनी चाहिए दोबारा से परीक्षा ? 


17 फरवरी 2024 का दूसरी शिफ्ट का पेपर लीक होने की वजह से कई उम्मीदवारों के मन में यह सवाल उठेगा की उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा से आयोजित कराई जानी चाहिए। तो ऐसे में हम उन सभी उम्मीदवारों को बता दें कि अभी तक पेपर के लीक होने की खबर विभाग से प्राप्त नहीं हुई है। तो ऐसे में आप उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा आयोजित होने की अभी बात नहीं कर सकते हैं। यदि भर्ती बोर्ड यह साबित कर देगा की पहले से आंसर की आ गई थी। तभी दोबारा परीक्षा आयोजित कराई जा सकती है। 


UP POLICE PAPER LEAK 2024 : कई सारे टेलीग्राम चैनल के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पेपर ₹100 में बेचे जा रहे थे। वह छाती ठोक ठोक के कह रहे थे कि आपका पैसा खराब तो नहीं गया। तो जुड़े रहिए हमारे टेलीग्राम चैनल से, क्योंकि आगे भी होने वाले पेपर पर आपको पहले से ही पेपर प्रदान कर दिए जाएंगे। अब उन सभी उम्मीदवारों का क्या होगा। जो काफी लंबे समय से मेहनत कर रहे थे उनकी सारी मेहनत में पानी फिर गया है। और उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का पेपर लीक हो गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post