UP Police constable Bharti: 60,244 पदों की परीक्षा 2377 केंद्रों मे होगी

UP Police constable Bharti: 60,244 पदों की परीक्षा 2377 केंद्रों मे होगी 

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती: उत्तर प्रदेश सिपाही के 60, 244 पदों पर होने वाली सीधी भर्ती के लिखित परीक्षा में 48,17,441 अभ्यर्थियों ने भाग लिया है। इस लिखित परीक्षा के लिए 75 जिलों के 2377 केंद्र बनाए गए हैं। यूपी सिपाही भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा आने वाली 17 और 18 फरवरी को घोषित की गई है। इस परीक्षा की आयोजन के लिए उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा ने सभी जिलों के डीएम एवं पुलिस कप्तानों को परीक्षा केंद्र की व्यवस्था और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के मानको एवं नोडल अफसर बनाने के संबंध में महत्वपूर्ण तथा अहम दिशा-निर्देश जारी किए है। 

UP Police Constable Exam Time Duration

मुख्य अध्यक्ष डीजी रेणुका मिश्रा के द्वारा यह बताया गया की, 17 और 18 फरवरी को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा दो-दो पहेलियों में आयोजित की जाएगी। हर एक पाली में 12,04,360 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रत्येक पाली में महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी दोनों समान अनुपात में परीक्षा देंगे। प्रत्येक जिलों के अलावा ,कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त के लिए बोर्ड मुख्यालय में भी दो कंट्रोल रूम और बनाए गए हैं। जहां पर परीक्षा केदो की रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा रहेगी। 

सभी परीक्षा के दिनों में लगा के सीसीटीवी कैमरे की लाइव रिकॉर्डिंग फीड होगी। और यह रिकॉर्डिंग सीधी कंट्रोल रूम को ही दी जाएगी। जिससे सभी अभ्यर्थियों की पहचान के साथ-साथ उसके व्यवहार की भी जांच की जा सकती है। सभी अभ्यर्थी केंद्रों पर पूरी जांच पड़ताल होने के बाद ही कर सकेंगे। डीजी रेणुका मिश्रा ने यह भी बताया कि सिपाही भर्ती 2024 की होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी किया जाएगा। जिसे सभी अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे। 

UP Police harti Exam Date 2024? 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2024 की लिखित परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी।

 उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती 2023 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

 भर्ती का नाम         UP पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2023

 कुल पद                                60,244

 आवेदन प्रारंभिक तिथियां         27 दिसंबर 2023 

  पुलिस भर्ती लास्ट डेट             16 जनवरी 2024

  लिखित परीक्षा तिथि       17 और 18 फरवरी 2024

  आयु सीमा                   18 से 22 वर्ष

  यूपी पुलिस भर्ती 2024    हाईट (पुरुष) 168 सेमी 

  यूपी पुलिस भर्ती 2024    हाईट (महिला) 152 सेमी

  शैक्षिक योग्यता              10वीं या 12वीं पास

  आवेदन मोड                 ऑनलाइन 

  शुल्क भुगतान अंतिम तिथि         18 जनवरी 2024

  आधिकारिक वेबसाइट     www.uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस भर्ती रिक्वायरमेंट 2023

यूपी सिपाही भर्ती 2023 में निम्नलिखित मुख्य दस्तावेज है-

  • 10वीं की मार्कशीट 
  • 12वीं की मार्कशीट 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड या वोटर आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • जन्मतिथि प्रमाण पत्र

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया: इसके लिए अभ्यर्थी को सर्वप्रथम इसकी ऑफिशल वेबसाइट www.uppbpb.gov.in पर जाना होगा। यहां पर जाने के बाद आपको भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद पूछी गई सारी जानकारी को दर्ज करें और अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट कर ले। फिर अब लॉगिन कर ले और फॉर्म को ध्यान पूर्वक भरें तथा डॉक्यूमेंट अपलोड करें। पूरे फॉर्म को भरने के बाद एक बार ध्यान पूर्वक फिर से फॉर्म को मिला ले। इसके बाद फाइनली आप फॉर्म को सबमिट कर दें। फिर एकएक प्रति डाउनलोड कर ले और एक प्रिंट आउट निकलवा के अपने पास अपने भविष्य के रिकॉर्ड के लिए रख ले।

Post a Comment

Previous Post Next Post