BPSC TRE 3.0 Latest Notification: तीसरी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी, जाने कितने पदो पर होगी भर्ती

BPSC TRE 3.0 Latest Notification: तीसरी शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी, जाने कितने पदो पर होगी भर्ती 

Bihar Shikshak Bharti 2024: बिहार शिक्षक भर्ती की तरफ से लगातार कोई ना कोई नोटिफिकेशन आता रहता है। इस बार भी Shikshak Bharti का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें शिक्षक भर्ती को लेकर एक अहम कदम उठाया गया है। Bihar Teacher Recruitment 3.0 की भर्ती के लिए प्रोसेस जारी कर दिया गया है। जैसा कि आप लोगो को पता ही होगा। BPSC के माध्यम से दो बड़ी भर्तियों का आयोजन किया गया। एक 1,70,000 पदो पर तो दूसरी 1,22,000 के पदों भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। बिहार की तीसरी बड़ी भर्ती के बारे में सारी जानकारी नीचे दी गई है। जिसे पढ़कर आप जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Shikshak Bharti Notification 2024

बीपीएससी ने कहा था कि बिहार शिक्षक की दूसरी भर्ती पूरी होते ही इसकी तीसरी भर्ती को प्रोसेस मे कर दिया जाएगा। ठीक वैसे ही BPSC ने किया दूसरी भर्ती के पूरे होते ही तीसरी भर्ती जारी होने का नोटिफिकेशन पीडीएफ के माध्यम से ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया। बीपीएससी के द्वारा यह दावा किया जा रहा है, कि 1,10,000 पदो पर भर्ती करायी जा सकती है। इसके अलावा तीसरी शिक्षक भर्ती की परीक्षा को लेकर इस बार नए बदलाव किए जाएगे। जो बदलाव Bihar Shikshak Bharti TRE 2.0 मे नही किए गए थे। जैसे की कुछ विद्यार्थी अपीरियंस की वजह से आवेदन नहीं कर सके थे। जैसा कि सीटेट अभ्यर्थी को ही ले लीजिए अपीरियंस ना होने की वजह से CTET अभ्यर्थी इस पद की भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका ही नहीं दिया गया।

BPSC TRE 3.0 Today News

अभी हाल ही में बिहार टीचर की तीसरी भर्ती को लेकर 25 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिफिकेशन के माध्यम से अभ्यार्थियों के लिए बड़ी खबर निकल कर आ रही है। यह जो भर्ती जारी की जा रही है। यह शिक्षक भर्ती पद के लिए तीसरी बंफर भर्ती होने वाली है। और सूत्रों के हिसाब से जो जानकारी हमें मिल रही है। उसके हिसाब से बताया जा रहा है। की 1 लाख 10,000 पदों की भर्ती जारी की जाएगी। जो अभ्यर्थी बीपीएससी टियर 3.0 को लेकर अपनी तैयारी जोड़-तोड़ से कर रहे है। वह अपनी तैयारी को जारी रखें क्योंकि इसकी तीसरी भर्ती में आवेदन प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू होने वाली है।

Bihar Shikshak Bharti 2024 Latest Update in Hindi

बिहार की तीसरी बंपर शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवार मे खुशी का माहोल है। इस बार आवेदन प्रक्रिया को लेकर कुछ अहम बदलाव किए गए हैं। जो दूसरी शिक्षक भर्ती में नहीं किए गए थे। पिछले वर्ष बीएड तथा बीटीसी कर रहे अभ्यर्थीयो को बिहार शिक्षक भर्ती में आवेदन करने का मौका नहीं मिला। इस बार बीपीएससी ने खुद कहा है कि B.Ed तथा BTC कर रहे अभ्यर्थी बिहार शिक्षक भर्ती में आवेदन कर सकेंगे। दूसरी शिक्षक भर्ती के सप्लाईमएंट्री की परीक्षा का रिज़ल्ट जारी नहीं किया गया है। बीपीएससी चयन आयोग का कहना है कि चयनित अभ्यर्थीयो को जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिल जाता तब तक परीक्षा का रिज़ल्ट नहीं जारी किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post