UPPSC RO ARO Exam Rules 2024 : आरओ एआरओ की परीक्षा में कौन से लगेंगे रूल क्या-क्या लगेंगे दस्तावेज

UPPSC RO ARO Exam Rules 2024 : आरओ एआरओ की परीक्षा में कौन से लगेंगे रूल क्या-क्या लगेंगे दस्तावेज

  • आपको अपने एडमिट कार्ड के साथ अपनी दो फोटो एवं ओरिजिनल आईडी प्रूफ एवं उसकी एक-एक फोटो कॉपी जरूर लेकर जाएं।
  • परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले ही एग्जाम सेंटर में प्रवेश कर लें। एग्जाम शुरू होने के बाद एंट्री बिल्कुल ही नहीं की जाएगी। आपको सुबह 9:20 तक और दोपहर में 2:20 तक परीक्षा केंद्र पर अपने एंट्री कर लेनी है। 
  • परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक भी लगेंगे। परीक्षा के दिन सभी केदो के आसपास धारा 144 लागू रहेगा। परीक्षा केंद्र के लगभग 110 मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की कोई भी दुकान बिल्कुल नहीं खुली होगी। 
  • प्रत्येक गलत उत्तर के लिए सही उत्तर का एक तिहाई अंक काटा जाएगा। 
  • एससी व एसटी वर्ग के सभी लोगों के लिए मिनिमम पासिंग मार्क्स 35 फ़ीसदी और अन्य सभी वर्गों के लिए पासिंग मार्क्स 40 फ़ीसदी निश्चित किए गए हैं। इससे कम मार्क्स लाने वालों को मेरिट लिस्ट में एंट्री बिल्कुल ही नहीं मिलेगी।
  • सभी परीक्षार्थी अपने मोबाइल, ब्लूटूथ गैजेट या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लेकर ना जाएं।

UPPSC RO ARO Exam Date 2024 : यहां देखें परीक्षा से जुड़े सभी अहम नियम

UPPSC RO ARO Exam 2024 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ( UPPSC ) कल रविवार 11 फरवरी को राज्य के 58 जनपदों में समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी (RO, ARO) भर्ती प्रारंभिक परीक्षा आयोजित करेगा। उत्तर प्रदेश आरओ एआरओ की परीक्षाएं दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और अपराह्न 2:30 से लेकर 3:30 बजे तक परीक्षा रहेगी। इस परीक्षा के लिए रिकॉर्डतोड़ यानी की लगभग 1069726 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। सभी अभ्यर्थी इस बात को ध्यान रखें कि उनको एडमिट कार्ड के साथ अपने 2 फोटो और ओरिजिनल आईडी प्रूफ एवं उसकी फोटो कॉपी भी साथ लानी पड़ेगी। आप सभी लोगों को पेपर के टाइम से एक घंटा पहले पहुंचना है। हर बच्चे को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 10 मिनट पहले बैठना है। गेट बंद होने के बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं करने देंगे। इसीलिए सभी छात्रों को पेपर टाइम से 10 मिनट पहले ही जाकर बैठ जाना है। सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी और सघन तलाशी लेने के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। इस परीक्षा को लेकर सभी सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं। केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी। 

RO ARO Exam Pattern 2024 : कैसा रहेगा आरओ एआरओ पेपर का पैटर्न

UPPSC RO ARO Exam में पहला पेपर सामान्य ज्ञान (वस्तुनिष्ठ परिवार) का होगा। 2 घंटे में 140 नंबर के कुल 140 प्रश्न पूछें जाएंगे

  • सामान्य विज्ञान 
  • भारत का इतिहास
  • भारतीय कृषि, वाणिज्य एवं व्यापार
  • भारतीय राज्य तंत्र, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति
  • भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
  • जनसंख्या पर्यावरण एवं नगरीकरण (भारतीय परिप्रेक्ष्य में)
  • विश्व भूगोल तथा भारत का भूगोल और प्राकृतिक संसाधन
  • अधुनातन राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाक्रम
  • सामान्य बौद्धिक क्षमता 
  • संस्कृति, कृषि, उद्योग, व्यापार एवं रहन सहन और सामाजिक प्रथाओं के संबंध में विशिष्ट जानकारी

दूसरा पेपर - 

सामान्य हिंदी (सामान्य शब्द ज्ञान और व्याकरण) (वस्तुनिष्ठ परिवार)

  • 1 घंटे में 60 नंबर के टोटल 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • विलोम (10 शब्द)
  • वाक्य एवं वर्तनी शुद्धि के 10 वाक्य
  • अनेक शब्दों के 10 शब्द
  • तद्भव एवं तत्सम शब्द के 10 शब्द
  • विशेष्य और विशेषण के 10 शब्द
  • पर्यायवाची शब्द के 10 शब्द

Post a Comment

Previous Post Next Post