Lekhpal Bharti 2024: लेखपाल के 4,697 खाली पदों पर भर्ती का विज्ञापन हुआ जारी

Lekhpal Bharti 2024: लेखपाल के 4,697 खाली पदों पर भर्ती का विज्ञापन हुआ जारी

UP LEKHPAL BHARTI 2024 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जल्द ही 4697 लेखपाल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाएगी। राजस्व परिषद द्वारा 4697 पदों पर भारती के लिए अड़चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को भेजा गया है। इन पदों के लिए विज्ञापन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

Lekhpal Bharti 2024 : लेखपाल भर्ती 2024 कब होगी जारी 

पेट 2023 का परिणाम जल्द ही जारी होने की संभावना है पेट 2023 की परीक्षा 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर 2023 को आयोजित किया गया था। पेट 2023 के परीक्षा का परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद ही आयोग के द्वारा लेखपाल के 4697 पदों पर विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। लेखपाल के 4697 पदों पर वही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जिन्होंने पेट 2023 की परीक्षा को सफल पूर्वक उत्तीर्ण की हो। अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा लेखपाल के 7897 पदों पर अंतिम परिणाम जारी किया गया है। इसका परिणाम 30 दिसंबर 2023 को जारी किया गया है।

लेखपाल के 4697 पदों पर भर्ती कब होगी 

वहीं पर आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा जनवरी 2022 में लेखपाल के 8085 पदों पर विज्ञापन जारी किया गया था। जिसकी परीक्षा को 31 जुलाई 2022 को संपन्न कराई गई थी। और इसका परिणाम 2023 के जून महीने में जारी किया गया था। और वहीं पर सितंबर अक्टूबर और नवंबर माह में अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया को पूरा किया गया है। 30 दिसंबर 2023 को अंतिम परिणाम घोषित कर दिया गया था। जिसमें से 7897 उम्मीदवार सफल घोषित हुए थे। परंतु अब उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को राजस्व परिषद की तरफ से कल यानी 19 जनवरी 2024 को 4697 पदों का अधियाचन प्राप्त कराया गया। हालांकि अब इन्हीं पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी राजस्व परिषदीय में लेखपाल के 30000 से अधिक पद स्वीकृत किए गए हैं। जिनमें से 12000 से अधिक पद रिक्त पड़े हुए हैं लगभग 8000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है अब खाली पड़े हुए 4000 से अधिक पदों पर जल्दी विज्ञापन जारी करने की संभावना है।

लेखपाल के 4697 पदों पर चयन प्रक्रिया ( UP LEKHPAL CHAYAN PRAKRIYA 2024 )

पेट 2023 का स्कोर कार्ड जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। इसके जारी होते ही लेखपाल के 4697 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी आवेदन प्रक्रिया के समाप्त होने के तुरंत बाद ही उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए साइट लिस्ट किया जाएगा। और इसकी शॉर्ट लिस्ट पेट 2023 को आधार मानकर किया जाएगा और इसके पश्चात मुख्य परीक्षा के आयोजन में 100 बहुविकल्पी प्रश्न पूछे जाएंगे और जिसमें 25 प्रश्न ग्रामीण परिवेश के तथा 25 प्रश्न सामान्य गणित के और 25 प्रश्न सामान्य हिंदी से लिए जाएंगे और 25 प्रश्न सामान्य ज्ञान से संबंधित पूछे जाएंगे।

आप सभी लोगों को बता दे कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लेखपाल के 4697 पदों के लिए नोटिफिकेशन अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी करेगा। जिसमें इसके आवेदन के लिए उम्र सीमा तथा आवेदन शुल्क परीक्षा तिथि आवेदन की अंतिम तिथि तथा सिलेबस संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां विस्तृत रूप से बताई जाएंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post