DA Hike Latest News 2025: सरकारी कर्मचारियों को झटका, महंगाई भत्ता बढ़ोतरी सिर्फ ₹180!
DA Hike Latest Update: केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने की घोषणा कर दी है, लेकिन इस बार सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद के मुताबिक राहत नहीं मिली है। सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत जनवरी 2025 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते में मात्र 2% की बढ़ोतरी की गई है, जिससे कर्मचारियों के वेतन में ₹180 से ₹360 तक का ही इज़ाफा होगा।
कब से लागू होगा नया महंगाई भत्ता?
सरकारी कर्मचारियों का DA Hike हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। यह बढ़ोतरी जनवरी 2025 से प्रभावी होगी, लेकिन आधिकारिक घोषणा मार्च 2025 में होली से पहले होने की संभावना है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद राज्य सरकारें भी इसे अपने कर्मचारियों के लिए लागू करेंगी।
महंगाई भत्ते में मामूली बढ़ोतरी, कर्मचारियों में नाराजगी
इस बार सरकारी कर्मचारियों को 2% DA Hike से संतोष करना होगा, जिससे मौजूदा 53% महंगाई भत्ता बढ़कर 55% हो जाएगा। हालांकि, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आंकड़ों में गिरावट के कारण सरकार इससे ज्यादा बढ़ोतरी करने में असमर्थ रही।
55% महंगाई भत्ते का सैलरी और पेंशन पर असर
- मूल वेतन ₹18,000 पर वर्तमान में 53% DA = ₹9,540
- 2% बढ़ोतरी के बाद 55% DA = ₹9,900 (₹360 की वृद्धि)
- पेंशनर्स को भी 2% महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।
- जिनकी पेंशन ₹9,000 है, उन्हें अभी ₹4,770 DA मिलता है, जो ₹4,950 हो जाएगा (₹180 की वृद्धि)।
DA Hike 2025 Latest Update: होली से पहले आधिकारिक घोषणा
सरकार 14 मार्च 2025 से पहले कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते की नई दरों पर मुहर लगाएगी। हालाँकि, कर्मचारियों को उम्मीद थी कि DA में 3% से 4% तक बढ़ोतरी होगी, लेकिन इस बार उन्हें मायूसी हाथ लगी है।
💬 सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए DA Hike 2025 की ताजा अपडेट जानने के लिए जुड़े रहें! 🚀