UP Sipahi Bharti Re Exam : सिपाही भर्ती की दोबारा परीक्षा मई में होना तय, आयोग का बड़ा ऐलान

UP Sipahi Bharti Re Exam : सिपाही भर्ती की दोबारा परीक्षा मई में होना तय, आयोग का बड़ा ऐलान 

UP Police Constable Bharti Re Exam 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक के बाद दोबारा से परीक्षा कराने का योगी सरकार ने आदेश जारी किया। अभी हाल ही में आयोग के माध्यम से यूपी सिपाही भर्ती की दोबारा से परीक्षा कराने की तिथि को लेकर काफी बड़ा अपडेट देखने को मिला है। यह अपडेट सभी अभ्यर्थियों को जानना बहुत ही आवश्यक हो जाता है। आप सभी को बता दें कि कांस्टेबल से पहले भी कई परीक्षा के पेपर लीक हो चुके हैं। इस कारण से आने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जा रहा है। इस संबंध में सारी जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से आपको देने वाले हैं। इसके अलावा परीक्षा कब कराई जाएगी। इसके बारे में भी नीचे पैराग्राफ में बताया गया है।

पुलिस कांस्टेबल परीक्षा को रद्द होने का मुख्य कारण : UP Police Constable Exam Cancelled 2024 

पुलिस कांस्टेबल भर्ती का विज्ञापन 60,000 पदों पर जारी किया गया था। जिसमें 48 लाख अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन कंप्लीट किया। UP Sipahi Bharti Exam 2024 का आयोजन 17 तथा 18 फरवरी को किया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले पेपर सारी जगहों पर शेयर होने लगे। परीक्षा पूरी होने के बाद इस पर आयोग ने जांच पड़ताल करने के लिए आदेश जारी किया। कई दिनों की जांच पड़ताल के बाद पता चला कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक हो चुका है। इस भर्ती की परीक्षा को रद्द करने का मुख्य कारण पेपर लीक है। पेपर लीक की वजह से ही भर्तियां रद्द की जा रही हैं। पढ़ने वाले अभ्यर्थी काफी असमंजस में पड़े हुए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है, कि ऐसा ही पेपर लीक जैसी घटना होती रहेगी। तो हमारे भविष्य का क्या होगा।

पुलिस कांस्टेबल के अलावा और कौन सी परीक्षा का पेपर हुआ लीक : UP Police Constable Re Exam Latest News 2024 

सबसे पहले CTET 2024 की परीक्षा का पेपर लीक हुआ। इसके बाद से पेपर लीक जैसी घटना लगातार देखने को मिली है। आरो तथा एआरो की परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी को किया गया था। जिसकी परीक्षा शुरू होने से पहले ही पेपर लीक की खबर सारी जगह पर वायरल होने लगी जांच पड़ताल करने के बाद पेपर लीक की जानकारी सच साबित हुई। हालांकि पेपर लीक की घटना यहां भी नहीं रुकती है। इसके बाद भी 17 18 फरवरी को आयोजित की जाने वाली यूपी पुलिस भर्ती का पेपर भी लीक हो गया। इसके बाद से परीक्षा कंडक्ट कराने वाले अध्यक्षों के मन में पेपर लीक का डर बैठ गया है। जिससे मार्च में करवाई जाने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया जा रहा है या फिर रद्द कर दिया जा रहा है।

सिपाही भर्ती की परीक्षा कब होगी : UP Police Constable Re Exam Expected Date 2024 

इस भर्ती की परीक्षा में आवेदन किए हुए अभ्यर्थियों को इसकी दोबारा से परीक्षा कब कराई जाएगी। इसके बारे में जानने के लिए बहुत उत्साहित हैं। उनकी जानकारी के लिए बता दें। योगी सरकार ने इसकी परीक्षा को 6 महीने के अंदर करवाने का आदेश दिया है। पेपर लीक के मामले को लेकर यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। अब परीक्षा पेपर लीक न हो। इसके लिए सरकार कुछ रणनीतियां बना रही है। जिससे दोबारा से ऐसी शर्मनाक घटना देखने को ना मिले। परीक्षा की तिथि को बता पाना असंभव है। लेकिन एक अनुमान लगाया जाता है कि कब होगी परीक्षा। इसके बारे में बात कर लिया जाए तो इसकी परीक्षा जून महीने के अंदर करवाई जा सकती है। जैसे ही इसकी ऑफिशियल जानकारी हमें प्राप्त होती हैं। हम आपको तुरंत आर्टिकल के माध्यम से बता देंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post